किसान कल जिला व तहसील मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन की पार्किग में शुरू किया गया पक्का मोर्चा रविवार को 389वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM (IST)
किसान कल जिला व तहसील मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन
किसान कल जिला व तहसील मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन

जागरण संवाददाता बरनाला : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन की पार्किग में शुरू किया गया पक्का मोर्चा रविवार को 389वें दिन भी जारी रहा। किसान नेता गुरनाम सिंह ठिकरीवाला, गोरा सिंह ढिल्लों, नछतर सिंह, शिदर सिंह धौला, बलजीत सिंह चौहानके, जसपाल सिंह चीमा, गुरमेल शर्मा, अमरजीत कौर, प्रेमपाल कौर, जरनैल सिंह हंडिआया, जसपाल कौर करमगढ़, गुरजंट सिंह हमीदी, बिक्कर सिंह औलख ने कहा कि 26 अक्टूबर को दिल्ली मोर्चा की वर्षगांठ है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस दिन के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा ने 26 अक्टूबर को देशभर के सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया हैं। खराब मौसम, धान की फसल की कटाई और रबी की बुआई के चलते लखनऊ किसान महापंचायत अब 26 अक्टूबर की जगह 22 नवंबर को होगी। रोष धरने में राजविदर सिंह मल्ली के कविशरी जत्थे ने कविशरी गाकर पंडाल को जोश से भर दिया। नरिदरपाल सिगला ने कविता पाठ किया।

chat bot
आपका साथी