कृषि सुधार कानून को रद करवा कर ही दम लेंगे : किसान

संवाद सूत्र बरनाला कृषि सुधार कानून को रद करवाने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन बरनाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 04:16 AM (IST)
कृषि सुधार कानून को रद करवा कर ही दम लेंगे : किसान
कृषि सुधार कानून को रद करवा कर ही दम लेंगे : किसान

संवाद सूत्र, बरनाला : कृषि सुधार कानून को रद करवाने के लिए किसानों ने रेलवे स्टेशन बरनाला, संघेड़ा, महलकलां, भदलबढ़, भोतना, धनौला, प्राइवेट माल, धौला में पेट्रोल पंप व भाजपा नेताओं के निवास समक्ष अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू किया हुआ है। शुक्रवार को किसानों संगठनों के सदस्यों ने कृषि कानून रद करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। डीजल व कृषि औजारों का मूल्य दोगुना हो चुका है, जबकि किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। आर्थिक हालात ठीक नहीं होने की वजह से किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानून को वापस लेना चाहिए। कृषि कानून के चलते किसानों की फसलें कम मूल्य पर बिकेगी तथा मंडियों पर कारपोरेट घरानों का कब्जा हो जाएगा, जो वह हरगिज नहीं होने देंगे तथा कृषि कानून को रद करवा की ही रहेंगे।

chat bot
आपका साथी