मक्का बीजने वाले किसानों को मिलेगी सहायता : डॉ. बलदेव सिंह

बरनाला कृषि विभाग की स्कीमों व गतिविधियों का जायजा लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 03:07 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:38 PM (IST)
मक्का बीजने वाले किसानों को मिलेगी सहायता : डॉ. बलदेव सिंह
मक्का बीजने वाले किसानों को मिलेगी सहायता : डॉ. बलदेव सिंह

जागरण संवाददाता, बरनाला : कृषि विभाग की स्कीमों व गतिविधियों का जायजा लेने के लिए मुख्य कृषि अफसर बरनाला डॉ. बलदेव सिंह द्वारा अमले के साथ मीटिग की गई। उन्होंने कहा कि नरमे की फसल का पेस्ट सर्विलांस चल रहा है, इसलिए इसकी प्रतिदिन सुबह आठ बजे से पहले सर्वेक्षण रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने फील्ड स्टाफ को धान की बिजाई करने वाले किसानों को यूरिया का प्रयोग भूमि सेहत कार्ड अनुसार करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि जिले में मक्के का लक्ष्य पूरा हो चुका है व किसानों के साथ संबंध कायम करके उनका डाटा इकट्ठा कर उनके फार्म तैयार किए जाएं। जिले में धान की जगह पर मक्का बीजने वाले किसानों को 23,500 रुपये के हिसाब के साथ सहायता राशि दी जानी है। इसलिए उन्होंने किसानों की शिनाख्त की जाएं, जो धान की जगह पर मक्का लगाएंगे। उन्होंने कहा कि धान की पराली को संभालने के लिए अब से ही प्रबंध करने शुरू किए जाएं, जिसमें गांवों की पंचायतों के साथ मिल कर गांव की सांझी जगह पर गड्ढे खोद कर उसकी खाद बनाने के लिए प्रबंध करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएं व पराली की गट्ठर बनाने के लिए बेलर की डिमांड बना ली जाएं, जिससे किसानों को सब्सिडी पर बेलर मुहैया करवाई जा सके।

उन्होंने हिदायत की कि कोविड-19 के कारण बड़े कैंप नहीं लगाए जा सकते। किसानों के साथ सर्कलवार व्हाट्सअप ग्रुप बना कर उनके साथ संपर्क किया जाएं। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अफसर चरनजीत सिंह कैंथ, भूमि जांच अफसर सर्बजीत सिंह, कृषि अफसर महल कलां लखवीर सिंह, कृषि विकास अफसर शैहणा जसविदर सिंह, गुरचरन सिंह, सुखपाल सिंह, गुरमीत सिंह, अमृतपाल सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी