किसानों ने शुरू किया रोष धरना दूसरे दिन भी जारी

बरनाला भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहां के नेतृत्व में किसानों व खेत मजदूरों का धरना जारी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:32 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 11:00 PM (IST)
किसानों ने शुरू किया रोष धरना दूसरे दिन भी जारी
किसानों ने शुरू किया रोष धरना दूसरे दिन भी जारी

जागरण संवाददाता, बरनाला : भारतीय किसान यूनियन (एकता) उगराहां के नेतृत्व में किसानों व खेत मजदूरों द्वारा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ डीसी दफ्तर के समक्ष शुरू किया रोष धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विगत लंबे समय से सरकारों की किसान मारू नीतियों के चलते किसान व खेत मजदूर की हालत खराब हो रही है। जिसके चलते किसानों द्वारा संघर्ष का रास्ता चुना गया है।

प्रदेश प्रधान जोगिन्द्र सिंह उगराहां ने कहा कि सुधार के नाम पर नई आर्थिक नीतियों के तहत किसानों को चारों तरफ से घेरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपनी मांगों की प्राप्ती के लिए लगातार संघर्ष किए जा रहे हैं, परन्तु सरकार किसानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। किसान की हालत दिन प्रति खराब होती जा रही है व ऊपर से दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई ने बुरा हाल करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि यह धरना दिन रात जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि बिजली दाम में बढ़ोतरी करना बंद किया जाएं, पराली को मजबूरी बस आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज केस व जुर्माने रद किए जाएं, कंबाइल मालिकों को किए 2-2 लाख रुपये के जुर्माने माफ किए जाएं, किसानों व खेत मजदूरों के कर्ज को माफ किया जाएं, सुसाइड पीड़ित परिवारों को 3-3 लाख रुपये की राहत तुरंत जारी की जाएं, स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू की जाएं आदि को जल्द से जल्द पूरा किया जाएं। इस अवसर पर कृष्ण सिंह, बलदेव सिंह, दर्शन सिंह, सुखदेव सिंह, नाजर सिंह, जज सिंह, कुलजीत सिंह, नाहर सिंह, दर्शन सिंह भैणी महिराज, बलौर सिंह छन्ना आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी