किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून को रद करवाने के लिए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 03:43 PM (IST)
किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी
किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, बरनाला : केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा रेलवे स्टेशन बरनाला के बाहर पार्किंग स्थल के समक्ष रोष धरना देकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान संगठनों ने संघेड़ा भदलवड्ड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष भी रोष धरना दिया गया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ब्लाक महलकलां इकाई ने संगठन के ब्लाक प्रधान जज सिंह गहल की अगुआई में लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव भदलवड़ व संघेड़ा के मध्य स्थित पेट्रोल पंप पर पक्का मोर्चा लगाया गया। धरने को संबोधित करते करनैल सिंह गांधी, गुरदेव सिंह, उजागर सिंह, जसपाल चीमा, गोरा सिंह, गुरनाम सिंह, बाबू सिंह, प्यारा सिंह, चरणजीत कौर, मेला सिंह ने कहा कि दो दिन बाद दिल्ली धरनों को पांच माह पूरे होने जा रहे हैं। किसानों ने अपनी फसल की कटाई के बाद दोबारा दिल्ली मोर्चे में शमूलियत शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी