कृषि सुधर कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी बरनाला कृषि सुधार कानून को रद्द करवाने के लिए किसानों द्वारा दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 10:37 PM (IST)
कृषि सुधर कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों का धरना जारी
कृषि सुधर कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी, बरनाला : कृषि सुधार कानून को रद्द करवाने के लिए किसानों द्वारा दिया जा रहा रोष धरना बुधवार को 46वें दिन में शामिल हो गया है। बताते चलें कि किसानों द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर, भाजपा जिला प्रधान यादविदर शंटी, भाजपा पंजाब नेता अर्चना दत्त, हंडिआया रोड शापिग माल, बरनाला बाजाखाना रोड शॉपिग मॉल, हंडिआया, धनौला, संघेड़ा, धौला पेट्रोल पंप, बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा समेत जिले में करीब 15 जगहों पर धरना जारी रखा हुआ है। किसानों द्वारा कृषि सुधार कानून को रद करने तक धरना जारी रहेगा। इसके साथ किसानों द्वारा 26 व 27 नवंबर को दिल्ली कूच करने दौरान किसानों को संघर्ष में शामिल होने की अपील की गई। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने कृषि कानून रद न किए तो आने वाले दिनों में संघर्ष को ओर तेज करेंगे और किसी भी कारपोरेट घरानों को पंजाब में दाखिल नहीं होने देंगे और न ही किसानों की जमीनों पर कब्जे करने देंगे।

उधर, जिले के विभिन्न जगहों पर केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधार कानून को लेकर किसानों का धरना लगातार जारी है। दीवाली की रात भी किसानों ने धरने पर ही बिताई। इस अवसर पर किसानों ने दीवाली के मौके और बंदी छोड़ दिवस को लेकर हाथों में मोमबत्ती और दीये जलाकर मनाई गई। दीवाली पर किसानों द्वारा जहां मिठाई व खुशियों बांटी गई। दीवाली पर किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और इस संघर्ष को और बड़ा करने का एलान किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा दीपावली किसान आंदोलन में ही मनाई गई है और केंद्र सरकार के खिलाफ 26 नवंबर और 27 नवंबर को दिल्ली कूच कर के कृषि सुधार कानून को रद करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी