बरनाला के विभिन्न जगहों पर किसानों का धरना जारी

केंद्र के खेती कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से एक अक्टूबर से लगातार 150 दिनों से संघर्ष किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 04:29 PM (IST)
बरनाला के विभिन्न जगहों पर किसानों का धरना जारी
बरनाला के विभिन्न जगहों पर किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी, बरनाला

केंद्र के खेती कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से एक अक्टूबर से लगातार 150 दिनों से संघर्ष किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पार्किग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग माल, धनौला, संघेडा, पेट्रोल पंप समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा, भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी की रिहायश लकी कालोनी गली नंबर दो व भाजपा पंजाब वाइस प्रधान अर्चना दत्त शर्मा की रिहायश लकी कालोनी गली नंबर पांच समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर धरना दिया व संघर्ष जारी रखा गया। आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली मोर्चा में महिलाओं को आमंत्रित किया गया है व बरनाला से महिलाओं का जत्था 6 से 7 मार्च तक रवाना किया जाएगा। दिल्ली में महिला शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी