खेती कानूनों के खिलाफ गुस्सा जारी, नारेबाजी की

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा रेलवे स्टेशन बरनाला के बाहर पार्किंग स्थल के समक्ष रोष धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:06 PM (IST)
खेती कानूनों के खिलाफ गुस्सा जारी, नारेबाजी की
खेती कानूनों के खिलाफ गुस्सा जारी, नारेबाजी की

जागरण संवाददाता, बरनाला

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानून को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा रेलवे स्टेशन बरनाला के बाहर पार्किंग स्थल के समक्ष रोष धरना दिया गया।

इसी प्रकार टोल प्लाजा महलकलां व टोल प्लाजा बडबर व भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शैंटी के निवास के बाहर भी रोष धरना जारी रहा। किसान संगठनों द्वारा संघेड़ा भदलवड्ड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष भी रोष धरना दिया गया। किसानों का रोष पद्रर्शन शनिवार को 199वें दिन में प्रवेश कर गया। रोष धरने में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ब्लाक महल कलां इकाई द्वारा संगठन के ब्लाक प्रधान जज सिंह गहल की अगुआई में लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव भदलवड़ व संघेड़ा के मध्य स्थित पेट्रोल पंप पर लगाया पक्का मोर्चा शनिवार को 199वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान युवकों, महिलाओं व मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते खेती कानून तुरंत रद्द करने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन उगराहां की महल कलां ईकाई के ब्लाक प्रधान जज सिंह गहल, उप प्रधान हरजीत सिंह दीवाना, महासचिव कुलजीत सिंह वजीदके, कोषाध्यक्ष नाहर सिंह गुमंटी, सचिव मान सिंह, ब्लाक नेता कुलदीप सिंह चौहान, राजपाल सिंह, सुखदेव सिंह, विधि सिंह, निशान सिंह, मक्खन ने कहा कि पंजाब की विभिन्न सियासी पार्टियां कभी भी किसानों के कानूनों को खत्म करने के लिए संघर्ष नहीं कर रहीं क्योंकि किसान संगठनों के संघर्ष का सियासी पार्टियां लाभ लेना चाहती हैं। केंद्र सरकार किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना चुकी है। जब तक किसान एकजुट रहेंगे संघर्ष को कोई खत्म नहीं कर सकता। इस मौके पर किसान गुरमेल सिंह दिओल हमीदी, महिदर कौर हमीदी, सुखदेव सिंह, करनैल सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी