किसानों का रोष धरना 136वें दिन भी रहा जारी

कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों की ओर से एक अक्टूबर से लगातार बरनाला में धरना दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 07:18 PM (IST)
किसानों का रोष धरना 136वें दिन भी रहा जारी
किसानों का रोष धरना 136वें दिन भी रहा जारी

संवाद सहयोगी, बरनाला

कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों की ओर से एक अक्टूबर से लगातार 136 दिनों से रेलवे स्टेशन पार्किंग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग माल, धनौला, संघेडा, पेट्रोल पंप समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा, भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी के निवास समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर धरना दिया जा रहा है व संघर्ष जारी है। किसानों ने रेलवे स्टेशन बरनाला पर दिसंबर से भूख हड़ताल भी शुरू की हुई है, जो 28वें दिन में शामिल हो गई व हड़ताल पर किसान बैठे रहे।

chat bot
आपका साथी