कैप्टन सरकार हर मार्चे पर फेल : बंसल

प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चार साल के शासनकाल में पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 03:52 PM (IST)
कैप्टन सरकार हर मार्चे पर फेल : बंसल
कैप्टन सरकार हर मार्चे पर फेल : बंसल

संवाद सहयोगी, बरनाला

प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चार साल के शासनकाल में पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। बेशक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा घर-घर रोजगार, बेरोजगार को मान भत्ता, शगुन स्कीम, नशे को दूर करना और रंगला पंजाब का वायदा किया गया लेकिन असल में कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। यह बातें शनिवार को बरनाला रेस्ट हाऊस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब भाजपा के उप प्रधान प्रवीण बंसल ने कहीं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह किसानों की आड़ लेकर घटिया सियासत कर रहे हैं। कैप्टन सरकार अपने वायदों से पूरी तरह से भाग रही है। केंद्र सरकार के कृषि कानून किसानों की खुशहाली के लिए हैं लेकिन किसानों को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा विधानसभा 2022 में पंजाब में हर सीट से चुनाव लड़ेगी।

chat bot
आपका साथी