गांव फतेहगढ़ छन्ना के किसान ने 17 एकड़ में की धान की सीधी रोपाई

जिले में खेतीबाड़ी विभाग द्वारा धान की सीधी रोपाई संबंधी किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 05:54 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 05:54 PM (IST)
गांव फतेहगढ़ छन्ना के किसान ने 17 एकड़ में की धान की सीधी रोपाई
गांव फतेहगढ़ छन्ना के किसान ने 17 एकड़ में की धान की सीधी रोपाई

संवाद सहयोगी, बरनाला

जिले में खेतीबाड़ी विभाग द्वारा धान की सीधी रोपाई संबंधी किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

जिले के गांव फतेहगढ़ छन्ना के किसान ने 17 एकड़ धान में सीधी रोपाई करके अन्य किसानों को भी धान की सीधी रोपाई करने के लिए प्रेरित किया है। करनैल सिंह ने कहा कि उसने पिछले वर्ष भी कोरोना काल दौरान धान की सीधी रोपाई की थी, जिसका झाड़ 35 से 36 क्विटल रहा था। इस बार भी 17 एकड़ में धान की सीधी रोपाई की है। उसे लेबर की कोई दिक्कत पेश नहीं आई है।

किसान लाल सिंह ने बताया कि विगत वर्ष उसने पांच एकड़ में धान की सीधी रोपाई की थी, जबकि अच्छे झाड़ व कम खर्च को देखते हुए इस बार 20 एकड़ में धान की सीधी रोपाई की है। सरपंच सुखपाल सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ छन्ना धान की सीधी रोपाई के बड़े रकबे वाले मोहर गांवों में एक है, जहां 60 फीसदी से अधिक रकबे में धान की सीधी रोपाई की गई है।

मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डा. चरणजीत सिंह कैंथ ने बताया कि विगत वर्ष जिला बरनाला में कुल 1,15,294 हेक्टेयर रकबे में धान की रोपाई हुई। जिसमें 20050 हेक्टेयर रकबे में धान की सीधी रोपाई की। इस बार करीब 1,13,000 हेक्टेयर रकबे में धान की रोपाई के लिए रखा गया है। जिसमें 63,400 हेक्टेयर रकबे में धान की सीधी रोपाई का अनुमान है। इस मौके डा. सुखपाल सिंह, डा. गुरमीत सिंह, डा. गुरबिदर सिंह, किसान गुरनैब सिंह, जसवीर सिंह, सुखदेव सिंह, हरदीप सिंह, जगजीत सिंह, बूटा सिंह, कर्म सिंह, सुखजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, बिदर सिंह, हरमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे। ------------------ डीसी ने किसानों के प्रयास को सराहा डिप्टी कमिश्नर तेजप्रताप सिंह फूलका ने गांव फतेहगढ़ छन्ना व उगोके का दौरा करके किसानों की प्रशंसा की। धान की सीधी रोपाई की तकनीक जहां वातावरण के अनुकूल है वहीं झाड़ भी अच्छा मिल रहा है। किसानों को इस तकनीक संबंधी लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी