धान की खरीद नहीं होने से मंडियों में किसान हो रहे परेशान

धान की खरीद नहीं होने के कारण अनाज मंडी में से किसानों ने धान की फसल को उठवायाधान की खरीद नहीं होने के कारण अनाज मंडी में से किसानों ने धान की फसल को उठवायाधान की खरीद नहीं होने के कारण अनाज मंडी में से किसानों ने धान की फसल को उठवायाधान की खरीद नहीं होने के कारण अनाज मंडी में से किसानों ने धान की फसल को उठवायाधान की खरीद नहीं होने के कारण अनाज मंडी में से किसानों ने धान की फसल को उठवायाधान की खरीद नहीं होने के कारण अनाज मंडी में से किसानों ने धान की फसल को उठवायाधान की खरीद नहीं होने के कारण अनाज मंडी में से किसानों ने धान की फसल को उठवायाधान की खरीद नहीं होने के कारण अनाज मंडी में से किसानों ने धान की फसल को उठवाया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:44 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:06 PM (IST)
धान की खरीद नहीं होने से मंडियों में किसान हो रहे परेशान
धान की खरीद नहीं होने से मंडियों में किसान हो रहे परेशान

जागरण संवाददाता, बरनाला : जिले के गांव वजीदके कलों की अनाज मंडी में धान की खरीद नहीं होने के कारण परेशान किसान अपनी फसल बेचने के लिए दूसरी अनाज मंडियों में लेकर जाने के लिए मजबूर हैं। अनाज मंडी का दौरा करने पर पत्रकारों की टीम ने देखा कि एक दो किसान तो अपनी फसल को ट्रालियों में भर कर बरनाला मंडी के लिए रवाना हो चुके थे व कई किसान जेसीबी मशीन पर मजदूरों की मदद के साथ अनाज मंडी में से धान की फसल बाहर लेकर जाने के लिए ट्रालियों में भर रहे थे। इस अवसर पर किसान दर्शन ¨सह, सुरिन्दर ¨सह, गुरजंट ¨सह, बलौर ¨सह, सुखविन्दर ¨सह निवासी वजीदके कलां, पलविंदर ¨सह व अमनदीप ¨सह निवासी वजीदके खुर्द ने कहा कि वह 20-22 दिन से मंडियों में धान की खरीद नहीं होने के कारण परेशान हो रहे हैं, क्योंकि मार्केट कमेटी इंस्पेक्टरों द्वारा चैक की नमी को शैलर वाले अपनी, मशीनों राही अधिक नमी बता कर धान की फसल उठाने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं की बिजाई भी पिछड़ रही है, जिस कारण वह अपनी फसल को अनाज मंडी बरनाला में बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं।

इस संबंधी आढ़ती सोम नाथ, मनोहर लाल, नवीन मित्तल व नरैण दास ने कहा कि शैलर वालों द्वारा अपने मीटरों राही नमी चैक किए जाने के कारण यह समस्या आ रही है। धान में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक आ रही है, जिस कारण शैलर वाले धान की फसल शैलरों में से लगवाने से मना कर रहे है।

इस संबंधी मार्केट कमेटी महल कलां के सचिव मनप्रीत ¨सह ने कहा कि धान में नमी की मात्रा ज्यादा आने के कारण यह समस्या आ रही है,धूप लग जाएं, तो नमी की मात्रा सही आएगी। इस लिए किसानों को थोड़े सब्र से काम लेने की जरूरत है। नमी ज्यादा आने के कारण धान की बोली नहीं लग रही, परंतु मंडियों भरी होने के कारण धान बिखेरने के लिए जगह भी नहीं है इस लिए अनाज मंडी बरनाला में किसान धान की फसल लेकर जा रहे हैं। इस की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

chat bot
आपका साथी