चाइनीज डोर की चपेट में आने से वाहन चालक घायल

चाइनीज डोर की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 03:55 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 03:55 PM (IST)
चाइनीज डोर की चपेट में आने से वाहन चालक घायल
चाइनीज डोर की चपेट में आने से वाहन चालक घायल

संवाद सहयोगी, बरनाला

चाइनीज डोर की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। पीड़ित जगबीर सिंह निवासी ढिल्लों नगर गली नंबर 1 बरनाला ने बताया कि 21 फरवरी को वह अपने घरेलू कामकाज के संबंध में एक्टिवा पर कचहरी चौक बरनाला नजदीक जा रहा था। छत पर कुछ व्यक्ति और बच्चे पतंगबाजी कर रहे थे, जिसमें एक पतंग कटते हुए नीचे आ गया जिसकी चाइनीज डोर उसके गले में फंस गई। उसने अपना दायां हाथ आगे किया तो चाइनीज डोर की तेजधार ने उंगली और अंगूठे को कट लगा दिया। जिससे वह संतुलन खोते हुए सड़क पर गिर गया और गंभीर चोट लगी है। थाना सिटी वन के प्रभारी लखविदर सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी