जिले में 11 सेवा केंद्रों का भरपूर लाभ ले रहे लोग : डीसी

पंजाब सरकार की तरफ से सेवा केंद्र के माध्यम से विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल रह हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:45 PM (IST)
जिले में 11 सेवा केंद्रों का भरपूर लाभ ले रहे लोग : डीसी
जिले में 11 सेवा केंद्रों का भरपूर लाभ ले रहे लोग : डीसी

संवाद सहयोगी, बरनाला : पंजाब सरकार की तरफ से सेवा केंद्र के माध्यम से विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करवाई जा रही हैं। जिला बरनाला में 11 सेवा केंद्रों पर 332 तरह की सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

इस बारे में डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका ने बताया कि नए डिजिटल युग में विभिन्न सेवाओं को पारदर्शी और कारगर बनाने के लिए सेवा केंद्र बेहद सहायक सिद्ध हो रहे हैं। जहां विभिन्न विभागों की स्कीमों और सेवाओं का लाभ लेने के लिए एक ही छत के नीचे अप्लाई किया जाता है। इसके साथ जहां समयबद्ध तरीके से सेवाएं मिलती वहीं परेशानी भी कम आती है। पंजाब भर में 516 सेवा केंद्र सेवाएं दे रहे हैं, जबकि जिला बरनाला में 11 सेवा केंद्र सेवाओं दे रहे हैं। जिसमें जिला प्रबंधकीय परिसर में स्थित सेवा केंद्र, प्रेम प्रधान मार्केट नजदीक का सेवा केंद्र, वाटर वर्कस नजदीक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संघेड़ा, आइटीआइ चौक हंडियाया, सिविल अस्पताल धनौला नजदीक का सेवा केंद्र, एसडीएम दफ्तर साधू, वेटरनरी अस्पताल साधू तहसील भदौड़, गांव धूरकोट और महलकलां सेवा केंद्र शामिल हैं।

ये सुविधाएं मिल रहीं

उन्होंने बताया कि इन सेवा केंद्र असलहे से संबंधित सेवाएं, आधार कार्ड, विवाह रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, आवास प्रमाणपत्र, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, पेंशन स्कीमों के लिए और कार्य विभाग की स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन, ई-कोर्ट सर्विस, ट्रांसपोर्ट विभाग से संबंधित 39 तरह की सेवाओं, सांझ केंद्र की सेवाओं समेत 332 तरह की सेवाएं दी जा रही हैं। सेवा केंद्र जिला इंचार्ज रमनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सेवा केन्द्रों में जनवरी से जुलाई 2021 तक 97,902 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सेवा सेवा केंद्रों का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक है और यह केंद्र सोमवार से शनिवार तक कार्य करते हैं।

chat bot
आपका साथी