जिला इंडस्ट्री चैंबर देगी रोष धरना : विजय गर्ग

फैक्ट्रियों पर पिछले 10 वर्षों का प्रापर्टी टैक्स लगाने के विरोध में जिला इंडस्ट्री चैंबर 23 सितंबर को डीसी कांप्लेक्स बरनाला में रोष धरना दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:20 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:20 PM (IST)
जिला इंडस्ट्री चैंबर देगी रोष धरना : विजय गर्ग
जिला इंडस्ट्री चैंबर देगी रोष धरना : विजय गर्ग

जागरण संवाददाता, बरनाला

फैक्ट्रियों पर पिछले 10 वर्षों का प्रापर्टी टैक्स लगाने के विरोध में जिला इंडस्ट्री चैंबर 23 सितंबर को डीसी कांप्लेक्स बरनाला में रोष धरना दिया जाएगा। चेयरमैन विजय गर्ग, प्रधान राज कुमार गोयल, सीनियर उप प्रधान विकास गोयल ने कहा कि फैक्ट्रियां तो पहले ही मंदी झेल रही हैं। इस टैक्स के विरोध में जिला इंडस्ट्री चैंबर अपने सहयोगी व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा व अन्य व्यापारियों को साथ लेकर 23 सितंबर को डीसी कंप्लेक्स में रोष धरना देगी।

इस दौरान जिला इंडस्ट्री चैंबर ने सर्वसम्मति से पुनीत जैन को ज्वाइंट सचिव नियुक्त किया। चेयरमैन विजय गर्ग व शिवा पोल्ट्री के एमडी दीपक राज गर्ग ने बताया कि 24 सितंबर को शिवा पार्क फरवाही रोड पर एक सेमिनार कम एडवाइजरी लगेगी। जिसमें डिप्टी कमिश्नर तेजप्रताप सिंह फुलका शामिल होंगे। रघवीर चंद, अजय बांसल, शिवचंद सिगला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी