जरूरतमंद बच्चों को किताबें वितरित की

स्थानीय नित्यानंद संन्यास आश्रम में मंगलवार को सेवा भारती के महासचिव मुनीश बांसल स्वामी नित्यानंद संन्यास आश्रम के सदस्य नवीन जैन ने जरूरतमंद बच्चों को किताबें वितरित की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:59 PM (IST)
जरूरतमंद बच्चों को किताबें वितरित की
जरूरतमंद बच्चों को किताबें वितरित की

संवाद सूत्र, बरनाला

स्थानीय नित्यानंद संन्यास आश्रम में मंगलवार को सेवा भारती के महासचिव मुनीश बांसल, स्वामी नित्यानंद संन्यास आश्रम के सदस्य नवीन जैन ने जरूरतमंद बच्चों को किताबें वितरित की। बांसल ने लोगों से निवेदन किया कि कोरोना महामारी के चलते पूरे राज्य में स्कूल बंद हैं। इसलिए हमें बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखना चाहिए। जिस तरह हम लंगर लगाते हैं, उसी तरह लोगों को चाहिए कि वह माह में एक दिन के लिए किताबों का लंगर लगाएं ताकि देश का भविष्य बच्चे पढ़ लिखकर एक बेहतर कल का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त हैं। इसलिए जब भी मन करे ज्ञानवर्धक किताबें जरूर पढ़नी चाहिए।

chat bot
आपका साथी