सदर बाजार से हटी गंदगी पौधारोपण शुरू

संवाद सहयोगी बरनाला सदर बाजार बरनाला में जहा कभी गंदगी के ढेर लगे हुए करते थे वहीं अब पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:55 PM (IST)
सदर बाजार से हटी गंदगी पौधारोपण शुरू
सदर बाजार से हटी गंदगी पौधारोपण शुरू

संवाद सहयोगी, बरनाला :

सदर बाजार बरनाला में जहा कभी गंदगी के ढेर लगे हुए करते थे, वहीं अब जिला प्रशासन के नेतृत्व में समाजसेवी संगठनों द्वारा स्वामी अमृतानंद जी झलूर वाले संतों के नेतृत्व में शहर निवासी पौधारोपण कर रहे हैं। रविवार देर शाम 7:00 बजे सदर बाजार छत्ता खुह पर संत अमृतानंद जी द्वारा खजूर का पेड़ लगाकर पौधारोपण की शुरुआत की गई। गौर हो कि खजूर का पेड़ पहले ही तैयार किया गया था, जिसको जेसीबी की मदद से गड्ढा खोद 15 फीट का ऐसे ही लगाया गया। संतो ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है ऐसे में हम सभी को पर्यावरण सरंक्षण जरूरी है। अगर हम पर्यावरण की संभाल नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को ना तो शुद्ध हवा और ना ही शुद्ध पर्यावरण मिलेगा। हम आजकल वैसे ही कीटनाशक दवाओं के कारण जहर खा रहे हैं। अगर पर्यावरण भी ना रहा तो आने वाली पीढ़ी का जीवन संकट में आ सकता है। पर्यावरण संरक्षण की संभावना होना कम हो रहा भूजल है। इसलिए हमें पर्यावरण की संभाल करनी चाहिए। कोरोनावायरस महामारी ने इंसानों द्वारा कुदरत की संभावना करना सिखा दिया है और अब लोग भी जागरूक होना शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सदर बाजार बरनाला में करीब 50 पौधे लगाए जाएंगे जिसमें नीम फूलदार पौधे हरिया बल पौधे शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर राजेश भूटानी, आस्था एंक्लेव के एमडी दीपक सोनी सामाजिक समरसता मंच प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजन सोसायटी के प्रधान सुखविंदर भंडारी सुभाष गर्ग बालाजी आरो समेत अन्य शहर निवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी