धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस लौटे भक्तजन

बरसाना में राधा अष्टमी मनाकर व एतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था बरनाला वापस पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:02 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:02 PM (IST)
धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस लौटे भक्तजन
धार्मिक स्थलों के दर्शन कर वापस लौटे भक्तजन

संवाद सूत्र, बरनाला

बरसाना में राधा अष्टमी मनाकर व एतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था बरनाला वापस पहुंचा। यह जत्था प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजन सोसायटी व मंदिर माता दुर्गा प्यारा कालोनी द्वारा माता किरना देवा की अगुआई में गया था। यात्रा के प्रबंधक सुखविदर भंडारी ने बताया कि राधा अष्टमी के अलावा बलराम दाऊ का जन्मदिन भी मनाया गया व प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, गोबिद दिऊ मंदिर, 84 खंभा मंदिर, नंद गांव, श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, राधा रानी मंदिर बरसाना, गोकुल में नंद बाबा मंदिर, गोवर्धन मंदिर, केसी घाट आदि पवित्र स्थानों के दर्शन किए। समूह यात्रियों ने यमुना घाट पर स्नान किया। अश्वनी शर्मा, राजिदर जिदल, सतीश गर्ग, केवल कृष्ण, नानक चंद, संतोष पलटा, कृष्णा रानी, काला सिंह, कुलविदर सिंह, कर्मजीत शर्मा, बौबी कुमार, मनजीत सिंह, सतपाल सत्ती, डा. प्रेम कांसल, उषा कांसल, प्रवीण कुमार, सुमन जिदल, अनीता रानी, रीटा गर्ग आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी