कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली वस्तु निगली, मौत

जिले के गांव ठुल्लीवाल में कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली दवा निगल खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:59 PM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली वस्तु निगली, मौत
कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली वस्तु निगली, मौत

संवाद सहयोगी, बरनाला

जिले के गांव ठुल्लीवाल में कर्ज से परेशान किसान ने जहरीली दवा निगल खुदकुशी कर ली। थाना ठुल्लीवाल के एएसआई मनजिदर सिंह व एएसआइ गुरतेज सिंह ने बताया कि 28 वर्षीय तलविदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी ठुल्लीवाल पर सरकारी व गैर सरकारी बैंकों का कर्ज था। वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसने सोमवार को जहरीली दवा निगल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान के पास दो एकड़ जमीन थी, जिसमें खेती करके वह अपने घर का गुजारा चलाता था। तलविदर सिंह की अढ़ाई वर्ष पहले विवाह हुआ था। डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है। मृतक किसान के पिता के बयानों के आधार पर थाना ठुल्लीवाल की पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दी है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के इकाई प्रधान मेवा सिंह भट्टी, ब्लॉक नेता नाजर सिंह, हरतेज सिंह सिद्धू, जसवीर सिंह सीरा, प्यारा सिंह, करनैल सिंह ठुल्लीवाल, जरनैल सिंह भोला ने मृतक किसान तलविदर सिंह के परिवार का कर्जा माफ करके मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी