टीकरी बार्डर से लौटे किसान की मौत

टीकरी बार्डर पर जारी किसानों के पक्के मोर्चे में शामिल किसान की बीमारी के चलते मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:23 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:23 PM (IST)
टीकरी बार्डर से लौटे किसान की मौत
टीकरी बार्डर से लौटे किसान की मौत

संवाद सहयोगी, बरनाला

टीकरी बार्डर पर जारी किसानों के पक्के मोर्चे में शामिल किसान की बीमारी के चलते मौत हो गई। 60 वर्षीय किसान गुरचरण सिंह पुत्र गज्जण सिह लंबे समय से मोर्चे पर डटा था। बीमारी के कारण वह वापस गांव आ गया था जिसकी सोमवार को मौत हो गई। वह भाकियू डकौंदा का सरगर्म वर्कर था। मृतक देह को संगठन के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई।

संयुक्त किसान मोर्चा के रेलवे स्टेशन पर चल रहे मोर्चे के दौरान दो मिनट का मौन धारण करके भी दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेता बलवंत सिंह उप्पली, गुरदेव सिंह मांगेवाल, बाबू सिंह खुड्डी कलां, गुरदर्शन सिंह दिओल, बूटा सिंह बाजवा कुलविदर सिंह उप्पली ने प्रशासन से मांग की है कि किसान गुरचरण के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी व कर्जा माफ किया जाए।

chat bot
आपका साथी