कोरोना के खात्मे के लिए यज्ञ किया

स्थानीय दयानंद केंद्रीय विद्या मंदिर में आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा महासचिव प्रेम भारद्वाज आर्य समाज के प्रधान डा. सूर्यकांत शैरी के निर्देशों के तहत रोग निवारण यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:57 PM (IST)
कोरोना के खात्मे के लिए यज्ञ किया
कोरोना के खात्मे के लिए यज्ञ किया

संवाद सूत्र, बरनाला

स्थानीय दयानंद केंद्रीय विद्या मंदिर में आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, महासचिव प्रेम भारद्वाज, आर्य समाज के प्रधान डा. सूर्यकांत शैरी के निर्देशों के तहत रोग निवारण यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में गांधी आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल व दयानंद केंद्रीय विद्या मंदिर के कुछ स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया। कोरोना बीमारी को समाप्त करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा वायु शुद्धि के लिए यज्ञ में विभिन्न दवाओं से निर्मित सामग्री की आहूति दी गई। रामचंद्र आर्य ने कोरोना से पीड़ित लोगों की बीमारी समाप्त करने व स्वस्थ होने की कामना की। कोरोना से जिन दिवंगत आत्माओं ने प्राण त्याग दिए, उनकी आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना की गई। आर्य वीर दल के संयोजक रामकुमार सोबती, प्रिसिपल वंदना गोयल, ेबलविदर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी