मंदिरों में उमड़ी भीड़, भोलेनाथ का किया जयघोष

श्रावण माह के पहले सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:00 PM (IST)
मंदिरों में उमड़ी भीड़, भोलेनाथ का किया जयघोष
मंदिरों में उमड़ी भीड़, भोलेनाथ का किया जयघोष

जागरण संवाददाता, बरनाला

श्रावण माह के पहले सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की तरफ से विभिन्न मंदिरों में भंडारा लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

सुबह से ही माथा टेकने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गई। कई मंदिरों में लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। शिवालय घंटी के स्वरों के साथ-साथ जय भोलेनाथ, बम-बम भोलेनाथ से गूंज रहे थे। श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मान्यता है कि सोमवार को व्रत करने से मनोवांछित फल मिलता है। भागवत भास्कर पंडित डाक्टर सूर्यकांत शास्त्री बताते हैं कि पौराणिक कथा के मुताबिक इस माह में भगवान शिव की कृपा बरसती है। आस्था के मुताबिक देवी सती ने जब अपने पिता दक्ष के घर योग शक्ति से शरीर का त्याग किया था तो हर जन्म में पति के रूप में महादेव को पाने का प्रण लिया था। दूसरे जन्म में देवी सती ने हिमालय राज के घर जन्म लेने के बाद भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए श्रावण महीने में निराहार कठोर व्रत किया था। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। तब से लेकर भगवान शिव को यह माह अति प्रिय है।

chat bot
आपका साथी