बरनाला में वाट्सएप ग्रुप पर उलझे कांग्रेसी, एक-दूसरे को दी धमकी

बरनाला में कांग्रेसियों का राजनीतिक विरोध निजी दुश्मनी में बदलना शुरू हो गया है। इंटरनेट मीडिया पर ढिल्लों विरोधी व ढिल्लों समर्थक शहर के दो मुख्य कांग्रेसी नेता आपस में उलझ गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:24 PM (IST)
बरनाला में वाट्सएप ग्रुप पर उलझे कांग्रेसी, एक-दूसरे को दी धमकी
बरनाला में वाट्सएप ग्रुप पर उलझे कांग्रेसी, एक-दूसरे को दी धमकी

हेमंत राजू, बरनाला

बरनाला में कांग्रेसियों का राजनीतिक विरोध निजी दुश्मनी में बदलना शुरू हो गया है। इंटरनेट मीडिया पर ढिल्लों विरोधी व ढिल्लों समर्थक शहर के दो मुख्य कांग्रेसी नेता आपस में उलझ गए। विचारों के मतभेद से शुरू हुई बहस एक-दूसरे को धमकियां देने तक पहुंच गई। चुनाव नजदीक आने पर यह टकराव कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। इसका सीधा नुकसान कांग्रेस को ही होगा।

गौरतलब है कि वाट्सएप ग्रुप पर आई लव बरनाला नाम का एक ग्रुप बना हुआ है। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल पंजाब के उपप्रधान व बरनाला के प्रधान कांग्रेसी नेता अनिल बांसल नाणा व नगर कौंसिल के उप प्रधान नरिदर नीटा आपस में बहस पड़े। दरअसल, इस ग्रुप में कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों द्वारा जिले में किए गए विकास कार्यों से संबंधित एक खबर पोस्ट हुई थी। जिस पर टिप्पणी करते व्यापार मंडल के प्रधान कांग्रेसी नेता अनिल बांसल नाणा ने केवल सिंह ढिल्लों का विरोध किया। नगर कौंसिल के उप प्रधान नरिदर नीटा ने इसका जवाब दिया। इसके बाद ग्रुप में दोनों के मध्य बहसबाजी शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर शब्दों के निजी हमले किए व अभद्र शब्दावली का भी उपयोग किया।

इसके बाद तूं जित्थे मर्जी देख लईं, मैं तेरे मुंह नहीं लगदा जैसे मैसेज ग्रुप में पढ़ने को मिले। शहर के कुछ गणमान्य भी ग्रुप में दोनों को समझाते हुए नजर आए।

विचारों के मतभेद से निजी लड़ाई बनी यह बहसबाजी कम होने की बजाए बढ़ने की संभावना है। दोनों पक्षों में किसी तरह की अप्रिय घटना होने से रोकने के लिए सीआइडी भी पूरी तरह सरगर्म है। वाट्सएप के उस ग्रुप में पत्रकार भाईचारे से सीआइडी कर्मचारी देर रात तक जानकारी लेते रहे कि बहसबाजी किस हद तक पहुंची है व बहसबाजी के स्क्रीन शार्ट भी मांगते रहे। -------------------- वह टकसाली कांग्रेसी हैं। बरनाला में जिसके हाथ कांग्रेस की कमान है, यदि वह गलत कार्य कर रहे हैं तो उसका विरोधी करना उनका अधिकार है। --अनिल बांसल नाणा ------------------- सीनियर कांग्रेसी व पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। जो साबित नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने जवाब दिया। -नरिदर नीटा

chat bot
आपका साथी