टेट पास अध्यापकों की भर्ती में कांग्रेस सरकार अपना रही दोहरे मापदंड : राही

शिरोमणि अकाली दल सरकार के समय 2016 में भर्ती हुए 4500 टेट पास अध्यापकों की भर्ती में मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा दोहरे मापदंड अपनाना निंदनीय है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:14 PM (IST)
टेट पास अध्यापकों की भर्ती में कांग्रेस सरकार अपना रही दोहरे मापदंड : राही
टेट पास अध्यापकों की भर्ती में कांग्रेस सरकार अपना रही दोहरे मापदंड : राही

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)

शिरोमणि अकाली दल सरकार के समय 2016 में भर्ती हुए 4500 टेट पास अध्यापकों की भर्ती में मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा दोहरे मापदंड अपनाना निंदनीय है। शिरोमणि अकाली दल हलका भदौड़ के इंचार्ज एडवोकेट सतनाम सिंह राही ने कहा कि अकाली सरकार के समय 2016 में भर्ती किए गए टेट पास 4500 अध्यापकों में कांग्रेस सरकार ने 2018 में 180 अध्यापकों को यह कहकर नौकरी से निकाल दिया कि अकाली सरकार के समय जो भर्ती की गई है, वह जरूरत से अधिक हो गई है। उक्त अध्यापकों ने हाई कोर्ट के समक्ष अपनी गुहार लगाई व हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को हिदायत की कि इन अध्यापकों को बहाल किया जाए। राज्य की कांग्रेस सरकार ने 2021 में इन 180 अध्यापकों को मापदंड 2016 अनुसार भर्ती दिखाने की बजाय दोबारा 25 हजार रुपये के वेतन पर भर्ती किया जबकि 2016 में टेट पास अध्यापक 65 हजार से अधिक वेतन ले रहे हैं। यह भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सर्विस मैटर के संबंध में दो कानून लागू किए जा रहे हैं। एडवोकेट राही ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अध्यापकों से किया जा रहा धक्का किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने अध्यापकों की मांगें जल्द प्रवान न की तो शिरोमणि अकाली दल अध्यापकों के हक में संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेगा। सीनियर अकाली नेता त्रिलोचन बांसल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी