सभी लोगों के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले : ढिल्लों

जिले के सभी वर्गों के लोगों के लिए कांग्रेस व उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:12 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:12 PM (IST)
सभी लोगों के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले : ढिल्लों
सभी लोगों के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले : ढिल्लों

जागरण संवाददाता बरनाला

जिले के सभी वर्गों के लोगों के लिए कांग्रेस व उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। कोई भी व्यक्ति कांग्रेस में शामिल हो सकता हैं। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपप्रधान व पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने पत्रकारों से कहीं। ढिल्लों ने कहा कि जिले के भाजपाई, आम आदमी पार्टी, शिअद आदि के करीब तीन हजार वर्कर उनके साथ संपर्क में हैं जो कि कांग्रेस सरकार की विकासशील नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। ढिल्लों ने कहा कि उनकी सोच है कि बरनाला के बहुपक्षीय विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए।

नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला के चेयरमैन मक्खन शर्मा ने कहा कि विभिन्न पार्टियों के नेताओं व वर्करों द्वारा कांग्रेस में शामिल होना एक अच्छा संकेत हैं। कांग्रेस के जिला महासचिव हरविदर चहल,कांग्रेसी नेता मंगत राय मंगा आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी