बरनाला के कांग्रेसी पार्षदों ने लिया केवल सिंह ढिल्लों सेआशीर्वाद

बरनाला नगर कौंसिल चुनाव जीतने वाले कांग्रेसी पार्षदों ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की रिहायश चंडीगढ़ पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 05:16 PM (IST)
बरनाला के कांग्रेसी पार्षदों ने लिया केवल सिंह ढिल्लों सेआशीर्वाद
बरनाला के कांग्रेसी पार्षदों ने लिया केवल सिंह ढिल्लों सेआशीर्वाद

जागरण संवाददाता, बरनाला

बरनाला नगर कौंसिल चुनाव जीतने वाले कांग्रेसी पार्षदों ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की रिहायश चंडीगढ़ पहुंचकर आशीर्वाद लिया। पार्षदों ने कहा कि बरनाला में ही नहीं, बल्कि पूरे जिले में मतदाताओं ने ढिल्लों द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण कांग्रेस पार्टी को वोट देकर पार्टी के झंडे को पुनर्जीवित किया है। बरनाला को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए वे सब मिलकर काम करेंगे।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि बरनाला के विकास कार्यो में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर करणिन्दर सिंह ढिल्लों चेयरमैन जिला योजना बोर्ड बरनाला, पार्षद जोंटी मान, जग्गू मोड़, हरबख्श सिंह गोनी, गुरप्रीत सिंह काका, दीपिका शर्मा, मीनू बांसल, शबाना, दीपमाला, अजय कुमार, सुखमिदर, धर्मेंद्र शंटी, धर्मेंद्र सिंह, गुरदर्शन बराड़, कुलदीप धर्मा, जीवन कुमार, गुरजीत सिंह, ज्ञान कौर, मलकीत सिंह मीता ठेकेदार, दत्त, वीरेंद्र बराड़, लक्खी पखो, परमजीत सिंह, गुरनब सिंह ठेकेदार, मुकेश कुमार, सचिव दीप संघेरा, हरदीप जगल, पलविदर सिंह गोगा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी