आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में अच्छी आदतों पर गतिविधि करवाई

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में प्ले वे के बच्चों को अच्छी आदतों से संबंधित गतिविधि करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 04:51 PM (IST)
आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में अच्छी आदतों पर गतिविधि करवाई
आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में अच्छी आदतों पर गतिविधि करवाई

संवाद सहयोगी, बरनाला

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में प्ले वे के बच्चों को अच्छी आदतों से संबंधित गतिविधि करवाई गई। बच्चों को अध्यापिका ने बताया कि हमें खाना खाने से पहले व बाद में अच्छी तरह से हाथ धोने चाहिए। हमें बाहर का खाना जैसे फास्ट फूड, पिज्•ा, बर्गर, पास्ता आदि नहीं खाने चाहिए। बच्चों को बताया गया कि हमें रात को जल्दी सोना चाहिए व सुबह जल्दी उठना चाहिए। हमें अपने दांतों की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। रोजाना नहाना चाहिए। प्रिसिपल शशिकांत मिश्रा व कोआर्डिनेटर जैसमीन पुरी ने बताया कि ऐसी गतिविधियां करवाने से बच्चों का बौद्धिक व मानसिक विकास होता है।

chat bot
आपका साथी