रोटरी क्लब बरनाला ने लगाए विभिन्न किस्म के 24 पौधे

हेमंत राजू बरनाला दैनिक जागरण द्वारा आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:07 AM (IST)
रोटरी क्लब बरनाला ने लगाए विभिन्न किस्म के 24 पौधे
रोटरी क्लब बरनाला ने लगाए विभिन्न किस्म के 24 पौधे

हेमंत राजू, बरनाला

दैनिक जागरण द्वारा आओ रोपें अच्छे पौधे अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण प्रेमियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित व लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने जागरण के अभियान को सराहा है।

रविवार को बरनाला में रोटरी क्लब द्वारा पौधारोपण की शुरुआत करते हुए वट वृक्ष व बरौटे सहित बेलपत्र, गुलगोहर, मोर्शरी, नीमा, हरसिगार, चांदनी, कनीर सहित 24 पौधे लगाए गए।

एसपी कौशल ने कहा कि पौधे हमारी जिदगी का ही हिस्सा हैं। पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। क्योंकि ये हमें शुद्ध हवा, शुद्ध वातावरण, धूप में छाया, तापमान में गिरावट सहित तंदरुस्त रखते हैं। कौशल ने कहा कि उनकी तरफ से पंजाब में एक लाख से अधिक पौधे लगवाएं जाएंगे व रोटरी क्लब द्वारा शुरुआत की गई है।

नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भी मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत पर्यावरण को बचाया जा रहा है। दैनिक जागरण की मुहिम आओ रोपें अच्छे पौधे बहुत ही सराहनीय है। इससे लोगों को प्रेरणा मिल रही है व लोग पौधारोपण कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी