बच्चों को शारीरिक श्रम का महत्व बताया

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को स्कूल की डांस टीचर मिस संदीप ने योग व शारीरिक श्रम अभ्यास की गतिविधि करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:43 PM (IST)
बच्चों को शारीरिक श्रम का महत्व बताया
बच्चों को शारीरिक श्रम का महत्व बताया

संवाद सहयोगी, बरनाला

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को स्कूल की डांस टीचर मिस संदीप ने योग व शारीरिक श्रम अभ्यास की गतिविधि करवाई। जिसका उद्देश्य घर पर रह रहे बच्चों को शारीरिक श्रम के महत्व को बताना था। इसमें बताई क्रियाओं को सबसे पहले स्कूल अध्यापिका द्वारा एक वीडियो द्वारा बच्चों तक भेजा गया व साथ ही बच्चों को इसे अपने अभिभावकों के साथ परफार्म करने की हिदायत दी गई। बच्चों ने भी उत्साहित होकर इसे परफार्म किया व अपनी तस्वीरें शेयर की। प्रिसिपल शशिकांत मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास बच्चों को तरोताजा करके इस कोविड की बीमारी से सुरक्षित रहने की मानसिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

chat bot
आपका साथी