प्रकाश उत्सव को समर्पित समागम करवाया

उत्तम जन सेवा सदन विद्या मंदिर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के चल रहे 400वें प्रकाश उत्सव को समर्पित समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:00 AM (IST)
प्रकाश उत्सव को समर्पित समागम करवाया
प्रकाश उत्सव को समर्पित समागम करवाया

संवाद सूत्र, बरनाला : सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे उत्तम जन सेवा सदन विद्या मंदिर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के चल रहे 400वें प्रकाश उत्सव को समर्पित समागम करवाया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर भूपिदर सिंह बेदी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहाुदर जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने गुरु साहिबान के जन्म से लेकर शहादत तक की बातें बताई। समागम दौरान रजनी गर्ग ने विशेष तौर पर शिरकत की। सेवा भारती के उप प्रधान एडवोकेट बाल मुकंद बांसल ने आए मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की अपील की। इस मौके सचिव मनीश बांसल, उप प्रधान राजिदर प्रसाद, अमृत लाल, सतपाल गुप्ता, अशोक कुमार, चिमन लाल आदि उपस्थित थे। बगीची वाला मंदिर में श्री रामा कथा का गुणगान आरंभ श्री सनातन धर्म प्रचार मंडल द्वारा शहर के शिव मंदिर बगीचीवाला के हाल में श्री रामायण कथा का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन एडवोकेट योगेश गुप्ता, शाम लाल प्रधान, गोबिदर शर्मा प्रधान पैदल यात्रा मंडली सहित समूह सदस्यों ने पूजा की। शास्त्री बृजेश दीक्षित द्वारा की आरती पश्चात स्वामी गया प्रसाद गिरी यमुना नगर वालों द्वारा कथा की शुरुआत की। गया प्रसाद गत 44 वर्षों से राम कथा करते आ रहे हैं, लेकिन गत वर्ष कोरोना के चलते कथा नहीं हो सकी। इस बार राम कथा से दो अक्टूबर तक रोजाना रात को होगी। तीन अक्टूबर को दोपहर बारह बजे श्री सुंदर कांड के पाठ होंगे। आखिर में भंडारा चलाया जाएगा। इस मौके मनोहर लाल, दीपक गोयल, नरेश कुमार, मोहन लाल, लीलाधर राजू, महेश जोहर, श्याम लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी