चोरी करने पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सूत्र भदौड़ बरनाला थाना टल्लेवाल की पुलिस ने चोरी करने पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
चोरी करने पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
चोरी करने पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सूत्र, भदौड़, बरनाला : थाना टल्लेवाल की पुलिस ने चोरी करने पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि उनको शिकायतकर्ता निर्मल सिंह निवासी छीनीवाल खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह रात के समय भट्ठे के अंदर आफिस के समक्ष खाट पर सोया हुआ था। इतने में चार अज्ञात युवक आए, जिन्होंने आफिस का ताला तोड़कर आफिस से डीवीआर, एलसीडी, आफिस के अंदर-बाहर लगे चार कैमरे, इन्वर्टर का बैटरा, आफिस की अलमारी से 13291 रुपये, एक मोबाइल सैमसंग, उसकी शर्ट से दो हजार रुपये चोरी कर लिए व जाते हुए उसको धमकियां दे गए कि अगर किसी को बताया तो नतीजा बुरा होगा। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कानूनी कारवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी