पैसे हड़प्पने पर पत्नी व उसके परिवार पर केस

संवाद सूत्र बरनाला थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने पति के पैसे हड़पने पर पत्नी समेत केस दर्ज।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:09 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 10:29 PM (IST)
पैसे हड़प्पने पर पत्नी व उसके परिवार पर केस
पैसे हड़प्पने पर पत्नी व उसके परिवार पर केस

संवाद सूत्र, बरनाला : थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने पति के पैसे हड़पने पर पत्नी समेत उसके परिवार खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार जोगिदर सिंह ने बताया कि उनको शिकायतकर्ता चमकौर सिंह निवासी रूड़ेके कलां ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह विदेश जाना चाहता था। वर्ष 2017 में उसकी बहाल सिंह निवासी गांव छन्ना भैणी से मुलाकात हुई। बहाल सिंह ने उसके परिवार को कहा कि उसकी दोहती सुमनप्रीत कौर का नर्सिंग का कोर्स किया हुआ है। बहाल सिंह ने उसको व परिवार को भरोसा दिलाया कि अगर वह उसकी दोहती की विदेश की पढ़ाई पर व शादी का खर्च करेंगे तो वह अपनी दोहती की शादी चमकौर सिंह से कर देंगे। शादी के बाद दोनों विदेश चले जाएंगे। इसके बाद चमकौर सिंह निवासी रूड़ेके कलां के परिवार ने सभी खर्च शादी पर किया। सुमनदीप कौर का वीजा किसी कारण रिफ्यूज हो गया। सुमनदीप कौर ने सभी पैसे रिफंड के रुप में ले लिए व चमकौर सिंह के घर आने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता चमकौर सिंह निवासी रुड़ेके कलां के बयान पर सुमनप्रीत कौर, संतोख सिंह, सर्बजीत कौर व गुरप्रीत सिंह निवासी सोहिया जिला लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी