910 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, दो पर केस

बरनाला थाना सिटी-1 की पुलिस द्वारा 910 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद होने पर दो पर केस दर्ज।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 02:48 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 02:48 PM (IST)
910 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, दो पर केस
910 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, दो पर केस

संवाद सूत्र, बरनाला : थाना सिटी-1 की पुलिस द्वारा 910 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद होने पर दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार शुभप्रीत कौर ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर आरोपितों के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान सावित्री को काबू कर उसके पास से 910 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने सवित्री व रानी कौर निवासी बरनाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी