भोग में 150 लोगों एकत्र करने पर केस

संवाद सूत्र भदौड़ बरनाला थाना भदौड़ की पुलिस ने भोग समारोह में 150 लोगों को एकत्र करने पर केस दर्ज।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 03:04 PM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 03:04 PM (IST)
भोग में 150 लोगों एकत्र करने पर केस
भोग में 150 लोगों एकत्र करने पर केस

संवाद सूत्र, भदौड़, बरनाला : थाना भदौड़ की पुलिस ने भोग समारोह में 150 लोगों को एकत्र करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि नंद सिंह निवासी भदौड़ ने अपनी स्वर्गीय माता के भोग व श्रद्धाजंलि समारोह पर 150 लोगों को एकत्र किया है। जिसके बाद वहां पर छापेमारी करने के बाद नामजद आरोपित नंद सिंह के खिलाफ डीसी बरनाला के निर्देशों की उल्लंघना करने पर केस दर्ज करके अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी