मारपीट करने पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सूत्र भदौड़ बरनाला थाना भदौड़ की पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट करने पर चार लोगों पर केस दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 03:11 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 03:11 PM (IST)
मारपीट करने पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मारपीट करने पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सूत्र, भदौड़, बरनाला : थाना भदौड़ की पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट करने पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि उनको शिकायतकर्ता मंगत खान निवासी मझूके ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने कुलदीप कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी मझूके से एक दुकान खरीद की थी। विगत दिनों वह अपने घर से दुकान पर जा रहा था तो मनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सिकंदर सिंह व काली निवासी मझूके ने लाठियों व हथियारों से उसको घेरकर मनजीत सिंह ने ललकारते हुए कहा कि इसको दिलाते हैं दुकान। जिन्होंने लाठियों से उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर उक्त लोग धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर मनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सिकंदर सिंह व काली निवासी मझूके खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कानूनी कारवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी