कैंटर की टिप्पर से टक्कर, दो गंभीर घायल

गंगानगर से पटियाला लौट रहे कैंटर की गांव हंडिआया-बरनाला के समक्ष राख से भरे टिप्पर से टक्कर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:18 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:18 PM (IST)
कैंटर की टिप्पर से टक्कर, दो गंभीर घायल
कैंटर की टिप्पर से टक्कर, दो गंभीर घायल

संवाद सूत्र, हंडिआया (बरनाला)

गंगानगर से पटियाला लौट रहे कैंटर की गांव हंडिआया-बरनाला के समक्ष राख से भरे टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक व उसका साथी गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को हाईवे पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। कैंटर में सवार एक दर्जन के करीब लोग बाल-बाल बच गए।

टिप्पर चालक सुखमिदर सिंह ने बताया कि वह थर्मल प्लांट तलवंडी से सीमेंट में मिलाने वाली राख भरकर शेरपुर कातरों लेकर जा रहा था। जब व विगत शाम हंडिआया में किसान होटल पर पहुंचा तो गाड़ी खाली करवाने के लिए मालिकों से पूछा। मालिकों ने गाड़ी बुधवार को खाली करने कह दिया। रात को वह किसान ढाबे पर ही रूक गया। सुबह छह बजे जब वह ढाबे से चलने लगा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चला रहे सोहणी शर्मा पुत्र राज कुमार निवासी शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र व उसके साथ बैठे नूर अली पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी बिजनौर गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने सोहणी शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी