विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बसें रवाना

गुरुद्वारा ब्रह्म ज्ञानी भगत बाबा नामदेव से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्राओं के लिए बसें रवाना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:44 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:44 PM (IST)
विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बसें रवाना
विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बसें रवाना

संवाद सहयोगी, बरनाला

गुरुद्वारा ब्रह्म ज्ञानी भगत बाबा नामदेव से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्राओं के लिए बसें रवाना की गई। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के सदस्य जत्थेदार परमजीत सिंह खालसा व मैनेजर महिदर सिंह चौहानके ने इन बसों को झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्री मणिकर्ण साहिब हिमाचल प्रदेश, गुरुद्वारा राड़ा साहिब, गुरुद्वारा संकेत मंडी साहिब, गुरुद्वारा सिंह सभा मनाली, गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब, विरासत-ए-खालसा अजूबा, गुरुद्वारा पीर बाबा बुढ़ण साहिब, गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी, गुरुद्वारा भट्ठा साहिब आदि धार्मिक स्थलों की यात्रा करके वापस लौटेगी। बस इंचार्ज गुरजंट सिंह सोना को सम्मानित किया गया। निर्मलजीत सिंह चट्ठा, प्रधान जोगिदर सिंह कैंथ, बेअंत सिंह धालीवाल, सुखदेव सिंह, गुरजंट सिंह, गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी