संत निरंकारी मिशन ने तपा में लगाया कैंप, 55 सेवादारों ने किया रक्तदान

संत निरंकारी मिशन द्वारा सिविल अस्पताल तपा में रक्तदान कैंप लगाया गया। उद्घाटन सिविल अस्पताल तपा के एसएमओ जसबीर सिंह औलख ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:51 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 03:51 PM (IST)
संत निरंकारी मिशन ने तपा में लगाया कैंप, 55 सेवादारों ने किया रक्तदान
संत निरंकारी मिशन ने तपा में लगाया कैंप, 55 सेवादारों ने किया रक्तदान

संवाद सहयोगी, बरनाला

संत निरंकारी मिशन द्वारा सिविल अस्पताल तपा में रक्तदान कैंप लगाया गया। उद्घाटन सिविल अस्पताल तपा के एसएमओ जसबीर सिंह औलख ने किया। औलख ने कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा दी गई शिक्षा पर चलते सेवादार बिना किसी भेदभाव से स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। संत निरंकारी मिशन का बेहद ही सराहनीय कार्य है, जो हमेशा मानवता की सेवा में सबसे आगे रहते हैं। कोविड के दौरान भी यह देखा गया है कि संत निरंकारी मिशन मानवता की सेवा में चाहे रक्तदान कैंप हो, जरूरतमंदो के लिए राशन वितरण, मास्क वितरण, घरों को सैनिटाइ•ार करना आदि में मिशन का पूर्ण सहयोग रहा है।

तपा ब्रांच के मुखी गोरा लाल जी ने बताया के निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने 1986 में सबसे पहले अपना रक्तदान कर इन रक्तदान कैंपों की शुरुआत की। आज संत निरंकारी मिशन पूरे संसार में रक्तदान में प्रथम स्थान पर है। मिशन की ओर से अनेकों समाज भलाई के कार्य किए जाते हैं जिन में पौधरोपण, सफाई अभियान, सिलाई कढ़ाई केंद्र, रक्तदान शिविर मुख्य हैं। कैंप में मिशन के सेवादारों के साथ मंडीवासियों ने भी अपना रक्तदान कर इस सेवा में सहयोग दिया। मुखी गोरा लाल ने सभी 55 रक्तदानियों का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी