कृषि कानूनों को रद करवाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य : भाकियू

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी देने वाला नया कानून बनाने की मांग को लेकर शुरु किया धरना बुधवार को 399वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को किसान धरने को 400 दिन पूरे हो जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 03:51 PM (IST)
कृषि कानूनों को रद करवाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य : भाकियू
कृषि कानूनों को रद करवाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य : भाकियू

जागरण संवाददाता, बरनाला

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद करवाने व एमएसपी की गारंटी देने वाला नया कानून बनाने की मांग को लेकर शुरु किया धरना बुधवार को 399वें दिन भी जारी रहा। वीरवार को किसान धरने को 400 दिन पूरे हो जाएंगे।

नेताओं ने कहा कि आंदोलन के दिनों की गिनती अब उनके लिए महज आंकड़ा बनकर रह गई है। उनका लक्ष्य कृषि कानूनों को रद करवाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन मायने नहीं रखते। वक्ताओं ने बताया कि छह नवंबर को धरना स्थल पर लोक कवि संत राम उदासी जी की बरसी मनाई जाएगी। बलवंत सिंह, उजागर सिंह, मेला सिंह, बलजीत सिंह, गुरचरण सिंह, प्रेमपाल कौर, हरचरण सिंह, शिदर सिंह ने उप चुनाव के घोषित परिणाम संबंधी कहा कि हिमाचल व हरियाणा में सत्ता होने के बावजूद भी भाजपा उपचुनाव हार गई। बंगाल में तो भाजपा के सभी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई। इन परिणामों से साफ है कि किसान आंदोलन से भाजपा की सियासी पकड़ कमजोर होने लगी है। यह असर पांच राज्यों की आगामी चुनावों में ओर भी अधिक स्पष्ट नजर आएगा। अंत सरकार को खेती कानून रद ही करने पड़ेंगे।

अजमेर सिंह अकलिया ने इंकलाबी गीत व राजविदर सिंह मल्ली के कविश्री जत्थे ने कविश्री गायन कर पंडाल में जोश भरा। किसान नेता गुरचरण सिंह सुरजीतपुरा ने इंकलाबी गीत पेश किया।

chat bot
आपका साथी