पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धाजंलि

हंडिआया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के साबका जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडिआया ने उनको श्रद्धाजंलि देकर नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:11 PM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धाजंलि
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धाजंलि

संवाद सूत्र हंडिआया (बरनाला) :

कस्बा हंडिआया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के साबका जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडिआया ने उनको श्रद्धाजंलि देकर नमन किया। इस अवसर पर साबका जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडिआया ने कहा कि देश के प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को समाज भलाई स्कीम देकर उनका उत्थान किया है पार्टी की नीतियों को डोर टू डोर पहुंचाने के लिए जल्द ही कार्य में तेजी लाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ आईटी सेल के साबका जिला प्रधान हरिदर सिद्धू, प्रदेश नेता सुभाष मकड़ा, प्रदेश नेता प्रवीण बांसल, कपिल कांसल, सुनील वर्मा, गुरजंट सिंह, जगदेव सिंह, रूलदू मल, मंडल प्रधान राकेश कुमार केसी, यूथ प्रधान मंडल नवदीप कुमार दीपा, अर्पण आदि मौजूद रहे। स्वदेशी सप्ताह का शुभारंभ किया

सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर बरनाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वदेशी सप्ताह के शुभारंभ पर विद्यालय में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर संजीव चंदेल एवं सभी आचार्यों ने स्वदेशी शपथ ग्रहण की। प्रधानाचार्य डाक्टर संजीव चंदेल ने सभी आचार्यों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया विद्यार्थियों को भी कहा कि वह अपने परिवारिक सदस्यों को भी स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनी पुरानी परंपरा है, इसे हर किसी को निभानी चाहिए। स्वदेशी ही हम भारतीयों और भारत की असली पहचान है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हमें स्वदेशी अपनाने का प्रण लेना और इसे निभाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी