कार की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

हंडिआया के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:16 AM (IST)
कार की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी
कार की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी

संसू, बरनाला :

हंडिआया के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इस संबंध में थाना सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मनदीप कुमार शर्मा निवासी बरनाला ने बताया कि वह अपने साथी गुरमुख सिंह निवासी तपा के साथ बाइक पर फैक्ट्री से घर जा रहा था। इस दौरान हंडिआया के पास अज्ञात कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गुरमुख सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

chat bot
आपका साथी