वन विभाग की चेतावनी पर टोल प्लाजा बड़बर पर किसानों ने लगाया जाम

हरीगढ़ नहर किनारे किसान आंदोलन में लंगर सेवा के लिए पेड़ की कटी लकड़ी जुटाने के लिए वन विभाग की ओर से रोक पर किसान भड़क गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:22 PM (IST)
वन विभाग की चेतावनी पर टोल प्लाजा बड़बर पर किसानों ने लगाया जाम
वन विभाग की चेतावनी पर टोल प्लाजा बड़बर पर किसानों ने लगाया जाम

संस, बरनाला : हरीगढ़ नहर किनारे किसान आंदोलन में लंगर सेवा के लिए पेड़ की कटी लकड़ी जुटाने के लिए वन विभाग की ओर से रोक पर किसान भड़क गए। लकड़ी जुटाने को लेकर वन विभाग द्वारा किसानों पर केस दर्ज की चेतावनी देते हुए कड़ा रुख अपनाया गया। इसके बाद भड़के किसानों ने नेशनल हाईवे संगरूर बरनाला टोल प्लाजा बड़बर को जाम कर दिया व धरना लगा दिया। किसानों ने कहा कि एक तरफ देश का अन्नदाता आंसू गैस के गोले व पानी की बौछारें झेलते दिल्ली में संघर्ष कर रहा है, तो दूसरा दो माह से किसान टोल प्लाजा पर डटे है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा किसानों को कानूनी कार्रवाई करके डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा दो माह से संघर्ष में लाखों रुपया खुद के खर्च से लगाया जा रहा है, परंतु फिर भी प्रशासन द्वारा साथ नहीं दिया जा रहा है।

किसानों के जाम से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी व लंबा जाम लग गया। वहीं एंबुलेंस चालकों को परेशानी आई, परंतु किसानों द्वारा एबुलेंस के लिए रास्ता दिया गया। इसके साथ बस चालकों व ट्रक आपरेटरों को जाम में इंतजार करना पड़ा। डीएसपी आरएस देओल द्वारा घटना स्थल पर पहुंच करके माहौल को शांत किया व किसानों द्वारा रोड जाम को खुलवाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी व दोनों पक्षों को बैठा करके समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं, वन विभाग बरनाला की इंस्पेक्टर सर्बजीत कौर से बातचीत के प्रयास सफल नहीं हो पाया व फोन नहीं उठाया।

chat bot
आपका साथी