बरनाला बस स्टैंड पर चार साल से 16 में से 15 सीसीटीवी कैमरे बंद, एक ही कर रहा यात्रियों की सुरक्षा

बस स्टैंड पर प्रतिदिन यात्रियों का तांता लगा रहता है। यहां लोकल के साथ साथ अन्य शहरों से लोग भी मंजिल तक पहुंचने के लिए आते जाते रहते हैं। लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:13 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 03:12 AM (IST)
बरनाला बस स्टैंड पर चार साल से 16 में से 15 सीसीटीवी कैमरे बंद, एक ही कर रहा यात्रियों की सुरक्षा
बरनाला बस स्टैंड पर चार साल से 16 में से 15 सीसीटीवी कैमरे बंद, एक ही कर रहा यात्रियों की सुरक्षा

अमनदीप राठौड़, बरनाला

बस स्टैंड पर प्रतिदिन यात्रियों का तांता लगा रहता है। यहां लोकल के साथ साथ अन्य शहरों से लोग भी मंजिल तक पहुंचने के लिए आते जाते रहते हैं। लेकिन, यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया। लापरवाही या अनदेखी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 16 सीसीटीवी कैमरों में से 15 बंद है। अब सवाल उठता है कि क्या एक कैमरे से पूरे बस स्टैंड पर नजर रखी जा सकती है। इसका जवाब न में ही है। इससे साफ साफ प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन जिले की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है। करीब चार साल से प्रशासनिक अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही जिसके चलते बस स्टैंड पर कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसके अलावा यहां पर स्वच्छता की जगह गंदगी अभियान चलाया जा रहा है तभी तो चारों ओर कचरा फैला हुआ है। यहीं नहीं, स्ट्रीट लाइटें, वाटर कूलर व बैठने वाले बेंचों की हालत पूरी तरह से नाजुक है, यूं कह लीजिए कि दम तोड़ने के कगार पर है। इसके बावजूद जिला प्रशासन आंखें मूंदे हुए है।

गंदगी बांट रही बीमारियां

बेशक शहर को सुंदर बनाने के जिला प्रशासन बड़े बड़े दावे कर रहा है। लेकिन, बस स्टैंड पर फैली गंदगी स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल उठा रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि मजबूरन यात्रियों को कूड़े के बीच में बसों तक जाना पड़ रहा है। इसके कारण यहां पर बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सोमवार को जब दैनिक जागरण ने बस स्टैंड का दौरा किया तो यहां बीचों बीच गंदगी के अंबार लगे दिखे, मक्खियां मच्छर भिनक रहे थे, जो यात्रियों को कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकते हैं।

नए छह कैमरे लगवाए हैं : ईओ

इस बारे में नगर सुधार ट्रस्ट के ईओ रविदर कुमार गर्ग ने कहा कि बस स्टैंड पर जो पहले 16 कैमरे लगाए गए थे उनके कनेक्शन कटवा दिए गए थे। उनकी जगह पर अच्छी क्वालिटी के छह सीसीटीवी कैमरे और लगाए गए हैं। अगर वह बंद है तो पता करवा कर चालू करवा देते हैं।

chat bot
आपका साथी