जिला प्रधान भंडारी का कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान

अध्यापक दल पंजाब जहांगीर के प्रधान सुखविदर सिंह भंडारी का बतौर जिला प्रधान कार्यकाल पूरा होने के बाद संगठन ने उन्हें यादगारी चिन्ह व सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:22 PM (IST)
जिला प्रधान भंडारी का कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान
जिला प्रधान भंडारी का कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान

संवाद सहयोगी, बरनाला : अध्यापक दल पंजाब जहांगीर के प्रधान सुखविदर सिंह भंडारी का बतौर जिला प्रधान कार्यकाल पूरा होने के बाद संगठन ने उन्हें यादगारी चिन्ह व सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समागम में नवनियुक्त प्रधान बलदेव सिंह व जगमेल सिंह पक्खों ने कहा कि सुखविदर सिंह भंडारी ने लगभग 31 वर्ष अध्यापक दल में पूरी ईमानदारी, लगन व मेहनत से कार्य किया। लिखित प्रस्ताव पास करके भंडारी के संगठन में दिए योगदान व अध्यापक हितों के लिए किए जा रहे हर संघर्ष में शानदार कारगुजारी की प्रशंसा की गई। सुखविदर सिंह रंगिया, अमरजीत सिंह खालसा, प्रिसिपल राजिदर सिंह ने भी अपने विचार रखे। सुखविदर सिंह भंडारी ने कहा कि सेवामुक्त अध्यापक संगठन के प्रधान व महासचिव का चुनाव नहीं लड़ सकता, क्योंकि ऐसा संविधान में वर्णित है। सभी का धन्यवाद करते कहा उन्होंने कि वह जरूरत पड़ने पर अध्यापक हितों के लिए अपनी बनता रोल निभाते रहेंगे। इस मौके पर यशपाल धनौला, श्री चंद वर्मा, हाकम सिंह, कुलदीप सिंह, भोला सिंह, महिदरपाल गर्ग, परमजीत सिंह, दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी