एएसआइ गुरदीप सिंह की दुर्घटना में मौत

तपा-मोगा रोड पर गांव ढिलवां के नजदीक दुर्घटना में तपा पुलिस के एएसआइ गुरदीप सिंह की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:45 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:45 PM (IST)
एएसआइ गुरदीप सिंह की दुर्घटना में मौत
एएसआइ गुरदीप सिंह की दुर्घटना में मौत

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला)

तपा-मोगा रोड पर गांव ढिलवां के नजदीक दुर्घटना में तपा पुलिस के एएसआइ गुरदीप सिंह की मौत हो गई। थाना तपा के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया एएसआइ गुरदीप सिंह कस्बा शैहना का रहने वाला है। वह बीती रात ड्यूटी खत्म कर कार से शैहना जा रहा था। गांव ढिलवां के पास उसकी कार ट्रक से टकरा गई। गुरदीप सिंह की मौत हो गई। एएसआइ गुरदीप सिंह की हुई मौत पर एसएसपी बरनाला संदीप गोयल, एसपी जगविदर चीमा, डीएसपी तपा बलजीत सिंह बराड़, थाना प्रभारी जगजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दु:ख व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी