आर्यभट्ट स्कूल को मिला बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल को चंडीगढ़ में फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्राइवेट स्कूल सम्मान समारोह में बेस्ट स्कूल फार इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:54 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 02:54 PM (IST)
आर्यभट्ट स्कूल को मिला बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड
आर्यभट्ट स्कूल को मिला बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड

संवाद सूत्र, बरनाला

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल को चंडीगढ़ में फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्राइवेट स्कूल सम्मान समारोह में बेस्ट स्कूल फार इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। आर्यभट्ट स्कूल में करवाई जा रही उच्च स्तरीय शिक्षा, बच्चों के सर्वपक्षीय विकास हेतु तैयार बेहतरीन वातावरण, बुनियादी सुविधाओं से लैस आधुनिक बिल्डिग व राज्य में दी जा रही सेवाओं के लिए यह प्रशंसा पत्र दिया गया है। हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने प्राइवेट स्कूल के सभी प्रिसिपल व अध्यापकों की प्रशंसा की। आर्यभट्ट स्कूल के विकास गुप्ता ने इस सम्मान को प्राप्त किया व स्कूल प्रिसिपल शशिकांत मिश्रा ने समूह स्टाफ को बधाई दी। राकेश कुमार गुप्ता, उप चेयरमैन राजीव मंगला, डायरेक्टर प्रमोद अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी