अर्थशास्त्र क्विज प्रतियोगिता करवाई

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों की अर्थशास्त्र क्विज प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 05:03 PM (IST)
अर्थशास्त्र क्विज प्रतियोगिता करवाई
अर्थशास्त्र क्विज प्रतियोगिता करवाई

संवाद सहयोगी, बरनाला

आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों की अर्थशास्त्र क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। अध्यापक दिवेश जिदल ने अगुआई की। प्रतियोगिता में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अम‌र्त्य सेना टीम, कौटिल्य टीम, चाणक्य टीम, महादेव गोविद टीम बनाई गई। सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कौटिल्य टीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, टीम चाणक्य ने दूसरा व अम‌र्त्य सेना ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिसिपल शशिकांत मिश्रा व कोआर्डिनेटर रीना मिश्रा ने विजेताओं को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी