व्यापार मंडल बरनाला के प्रधान अनिल बांसल नाणा के पिता हीरा लाल बांसल का निधन

व्यापार मंडल बरनाला के प्रधान अनिल बांसल नाणा के पिता लाला हीरा लाल बांसल संघेड़ावाले का रविवार को निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:14 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:14 PM (IST)
व्यापार मंडल बरनाला के प्रधान अनिल बांसल नाणा के पिता हीरा लाल बांसल का निधन
व्यापार मंडल बरनाला के प्रधान अनिल बांसल नाणा के पिता हीरा लाल बांसल का निधन

जागरण संवाददाता, बरनाला

व्यापार मंडल बरनाला के प्रधान अनिल बांसल नाणा के पिता लाला हीरा लाल बांसल संघेड़ावाले का रविवार को निधन हो गया। वह 91 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार श्री राम बाग बरनाला के शमशानघाट में शाम 6 बजे किया गया। अंतिम यात्रा में जिले की व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक, राजनितिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर उनको अंतिम विदाई दी।

प्रधान अनिल बांसल नाणा व समाजसेवी वजीर बांसल ने बताया कि स्व. लाला हीरा लाल बांसल की अस्थियां मंगलवार सुबह सात बजे राम बाग से एकत्र की जाएंगी व एक जुलाई को प्रार्थना हाल राम बाग बरनाला में दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक श्री गरूड़ पुराण की कथा का भोग व श्रद्धांजलि समारोह होगा।

उनके निधन पर डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका, एसडीएम बरनाला वरजीत वालिया आइएएस, एसएसपी संदीप गोयल, आइओएल ग्रुप के चेयरमैन वरिदर गुप्ता, बरनाला से आप विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, कांग्रेसी नेता भदौड़ विधायक पिरमल सिंह खालसा, सीनियर कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, कौंसिल के पूर्व प्रधान शिअद नेता संजीव शौरी, जितेंदर जिम्मी, खत्री सभा के प्रधान राजीव वर्मा रिपी, सूर्यवंशी खत्री सभा के प्रधान सुखविदर भंडारी, आप नेता जेई अशोक जिदल, रजत बांसल लक्की, त्रिलोकी नाथ, अग्रवाल सभा के प्रधान विजय कुमार गर्ग, अग्रवाल सभा के प्रधान अशोक गर्ग लक्खी गर्ग, प्रधान दीपक सोनी, राकेश गर्ग लुधियाना, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट शिव दर्शन शर्मा, एसडी सभा के महासचिव शिव सिगला, बरनाला स्टील इंडस्ट्री लुधियाना के एमडी संजय जैन, अश्वनी जैन, सेशन जज सतीश अग्रवाल, एडिशनल शेसन जज ग्रीश बांसल, सेशन जज तरसेम मंगला, एडवोकेट सोहन लाल कांसल, कांग्रेसी नेता गीता शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी