कांग्रेसियों की एकजुटता व समर्थन से ही बना प्रधान : गुरजीत सिंह रामनवासियां

नगर कौंसिल बरनाला के नवनियुक्त प्रधान गुरजीत सिंह रामनवासियां ने अपनी प्रधानगी का श्रेय प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपप्रधान व पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 04:35 PM (IST)
कांग्रेसियों की एकजुटता व समर्थन से ही बना प्रधान : गुरजीत सिंह रामनवासियां
कांग्रेसियों की एकजुटता व समर्थन से ही बना प्रधान : गुरजीत सिंह रामनवासियां

जागरण संवाददाता, बरनाला

नगर कौंसिल बरनाला के नवनियुक्त प्रधान गुरजीत सिंह रामनवासियां ने अपनी प्रधानगी का श्रेय प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपप्रधान व पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को दिया है। उन्होंने कहा कि जिले के कांग्रेसियों की एकजुटता व उनके समर्थन से ही वे प्रधान बने हैं।

केवल ढिल्लों ने कहा कि गुरजीत सिंह रामनवासियां के साथ-साथ कौंसिल के सभी पार्षद व शहर निवासी भी खुद को प्रधान ही समझें। शहर व जिले के विकास के लिए सभी वर्गों के लोगों के लिए कांग्रेस व उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।

नगर कौंसिल बरनाला के प्रधान गुरजीत रामनवासियां ने कहा कि हलके के सभी चल रहे विकास कार्यों को तेज प्रक्रिया से करवाया जाएगा। उधर, महेश नगर वेलफेयर सोसायटी व निवासियों ने नगर कौंसिल बरनाला के प्रधान गुरजीत रामनवासियां को सम्मानित किया व खुशी में लड्डू बांटे। महेश नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जगराज सिंह, गोपाल शर्मा पिटा, नरिदर शर्मा, सुनील कुमार सीए, संजीव कुमार बांसल, एसडीओ विजय शर्मा, पंकज कुमार, हरपाल बांसल, इकबाल सिंह इंसां, कमल सेतियां आदि ने केवल सिंह ढिल्लों का आभार व्यक्त करते कहा कि ढिल्लों के नेतृत्व में हल्लके का संपूर्ण विकास हो रहा है।

chat bot
आपका साथी