नशा तस्करों ने जेल वार्डन पर किया हमला, वर्दी फाड़ी, चलाए ईंट-पत्थर

जिला जेल में नशा तस्करों के एक ग्रुप ने जेल में गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए जेल वार्डन की लाठियों से पिटाई की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 03:11 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 03:11 PM (IST)
नशा तस्करों ने जेल वार्डन पर किया हमला, वर्दी फाड़ी, चलाए ईंट-पत्थर
नशा तस्करों ने जेल वार्डन पर किया हमला, वर्दी फाड़ी, चलाए ईंट-पत्थर

जागरण संवाददाता, बरनाला

जिला जेल में नशा तस्करों के एक ग्रुप ने जेल में गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए जेल वार्डन की लाठियों से पिटाई की। उसकी वर्दी फाड़ दी। अन्य पुलिस कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो नशा तस्करों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस मुलाजिमों ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया।

थाना सिटी-वन में सहायक सुपरिटेंडेंट जेल की शिकायत पर नशे के विभिन्न केसों में जेल में बंद 13 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नामजद आरोपितों में छह जिला पटियाला, चार एसएएस नगर मोहाली, दो जिला बरनाला व एक संगरूर जिले का तस्कर शामिल है।

सहायक सुपरिटेंडेंट जेल ने दी लिखित शिकायत में बताया कि कपूर सिंह निवासी राजगढ़, सुखविदर सिंह निवासी पटियाला, रिकू सिंह निवासी चोवास जखेपल, रवि सिंह निवासी तरखाण माजरा, गगनदीप सिंह निवासी तरखाण माजरा, विजय सिंह, गौतम कुमार निवासी तरखाण माजरा, गोबिद सिंह निवासी दुघाट, गुरप्रीत सिंह निवासी राजगढ़, अमृतपाल सिंह निवासी हिरदापुर, जगदीश सिंह निवासी सैदीपुर, गुरप्रीत सिंह निवासी कल्लर भैणी, गुरप्रीत सिंह निवासी तरखाण माजरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्टत तहत मामले दर्ज हैं।

जेल में बंद उक्त सभी आरोपितों ने एक ग्रुप बनाकर बरनाला जेल के वार्डन यादविदर सिंह पेटी से गाली-गलौच किया, जान से मारने की धमकियां दीं, वर्दी फाड़ दी व वृक्षों की टहनियों से डंडे बनाकर उसको पीटा। कैदियों में से एक ने वार्डन यादविदर सिंह के बाएं हाथ पर डंडा मारा। जब उसे बचाने के लिए अन्य मुलाजिम आए तो उक्त आरोपितों ने ईंट-पत्थरों से मुलाजिमों पर हमला कर दिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर जेल में बंद 13 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नामजद आरोपितों को अदालत की मंजूरी से प्रोडक्टशन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।

chat bot
आपका साथी